Patna

मंसूरचक-समसा सड़क निर्माण में देरी से लोग परेशान:सड़क पर जलजमाव

बेगूसराय जिल के मंसूरचक-समसा सड़क पर जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। सात महीने पहले ठेकेदार ने सड़क तोड़कर छोड़ दी। निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सोमवार की शाम को अरमान कुरैशी के नेतृत्व में सैकड़ों दुकानदारों और राहगीरों ने विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदार सैफ ने बताया कि सड़क पर रोज कोई न कोई हादसा होता है। इससे दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।स्थानीय निवासी अमित कुमार साह ने एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सड़क पर एक बाइक सवार गिर गया। उसे उठाने की कोशिश में मदद करने वाला व्यक्ति भी जमा पानी में गिर गया।

 

लोगों का कहना है कि मंत्री सुरेंद्र मेहता और अधिकारी रोज आते हैं। लेकिन वे इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!