Patna

बड़ी शराब तस्करी का पर्दाफाश:UP से बिहार लाई जा रही 2000 लीटर शराब जब्त

मुजफ्फरपुर पुलिस ने नवरात्र और दुर्गा पूजा से पहले एक बड़ी शराब तस्करी का पर्दाफाश किया. SDPO टाउन-2 बिनीता सिन्हा के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से बिहार में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है. सूचना मिलते ही गरहा थाना पुलिस ने गरहा–हथौड़ी मार्ग पर अभियान शुरू किया और एक ट्रक को रोका.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ट्रक से बरामद भारी खेप

तलाशी के दौरान ट्रक में से करीब 2,200 लीटर शराब बरामद हुई. बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस ने बताया कि तस्करों ने धांधली करने के लिए ट्रक की नंबर प्लेट बदल दी थी. ट्रक मूल रूप से यूपी का था, लेकिन बिहार की सीमा पार करते ही नंबर प्लेट बदलकर मुजफ्फरपुर तक पहुंचाने की कोशिश की गई थी.

 

 

आगे की कार्रवाई

SDPO बिनीता सिन्हा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर मुख्य धंधेबाज की तलाश शुरू कर दी गई है. फरार आरोपी की पहचान की जा रही है. साथ ही पंजाब और यूपी से जुड़े तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, “बिहार में शराबबंदी को लागू करना हमारी प्राथमिकता है. शराब माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!