हाजीपुर शहर समेत मुख्य मार्ग जाम,वाहन चालकों की मनमानी से गांधी सेतु पर जाम
हाजीपुर.बीते सोमवार को हाजीपुर शहर समेत मुख्य मार्ग जाम से कराहता दिखा। दिन की शुरूआत होते ही पटना में महात्मा गांधी सेतु पर हाजीपुर से पटना आने वाले पूर्वी लेन और पटना से हाजीपुर जाने वाले पश्चिमी लेन पर गाड़ियों का दबाव बढने से भीषण जाम की समस्या आ गई है। पटना से हाजीपुर आने तथा जाने में लोगों की मुसीबत बढ़ी दिखी।
कड़ी धूप में लोग पैदल की चलने के लिए मजबूर दिखें। इस दौरान पुलिसकर्मी और पटना ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सेतु और एनएच 22 के जाम का हाजीपुर शहर में भी भारी असर दिखा। समाह णालय गेट के पास ही जाम की नौबत आ गई। इसको देखते हुए यातायात पुलिस की तैनाती कर दी गई, ताकि अफसरों को कोई परेशानी न हो।
शहर को जाम मुक्त रखने तथा एनएच पर वाहनों की लगने वाली कतार को कम करने के लिए पुलिस पदाधिकारी को तैनात तो किया है, लेकिन इनके रहते भी जाम लगातार बन रहा है। शाम तक रुक-रुककर जाम लगता रहा सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर जाम लगता रहा और वाहन रेंगते रहे। इसका असर रामाशीष चौक से लेकर गांधी सेतु तथा छपरा मार्ग पर दिखा। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। टेंपो और बसों से पटना ट्रेन पकड़ने जाने वाले उत्तर बिहार के रेल यात्री ट्रेन न छूटे इसलिए बीच पुल पर खड़ी बसों से उतरकर पैदल की पार करते देखे गए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
