राजगीर से मुंबई तक दौड़ेगी LTT एक्सप्रेस:नालंदा की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी
पटना.नालंदा.बिहार के ऐतिहासिक नगर राजगीर के निवासियों के लिए खुशखबरी की बात है। भारतीय रेल ने पटना-मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को राजगीर तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय न केवल स्थानीय यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि नालंदा जिले के पर्यटन उद्योग को भी नई दिशा प्रदान करेगा।
राजगीर स्टेशन प्रबंधक सीबी सिंह के अनुसार, रेलवे बोर्ड और महाप्रबंधक के कार्यालय से राजगीर-मुंबई एलटीटी जनता एक्सप्रेस के परिचालन के लिए औपचारिक पत्र हासिल हो गया है। ट्रेन की समय सारणी भी निर्धारित कर दिया गया है, हालांकि परिचालन की सटीक तिथि की घोषणा अभी बाकी है। रेलवे अधिकारियों का अनुमान है कि दुर्गा पूजा से पहले यह सेवा शुरू हो सकती है।
राजगीर से रात 8:45 बजे (गाड़ी संख्या 13201) चलेगी। तीसरे दिन सुबह 10:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन राजगीर, नालंदा (9), बिहार शरीफ (9:20), बख्तियारपुर जंक्शन (9:52), फतुहा (10:15), पटना साहिब (10:28), और पटना जंक्शन (11:45) होते हुए अपने निर्धारित रास्ता पर आगे बढ़ेगी।
बक्सर-ठाणे होकर चलेगी ट्रेन
मुंबई से दोपहर 2:45 बजे (गाड़ी संख्या 13202) चलेगी। तीसरे दिन दोपहर 3 बजे राजगीर पहुंचेंगी।
यह एक्सप्रेस महत्वपूर्ण शहरों से होकर गुजरेगी जिनमें आरा, बक्सर, गहमर, दिलदारनगर, कैलाहाट, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नासिक, कल्याण और ठाणे शामिल हैं।
राजगीर से खुलेगी मुंबई के लिए ट्रेन।
इस ट्रेन के परिचालन से राजगीर के पर्यटन व्यवसाय को गति मिलेगी। विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन के लिए विंध्याचल और मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह वरदान साबित होगा। स्थानीय कारोबारियों को भी इससे प्रत्यक्ष फायदा होगा।
राजगीर की रेल संपर्क व्यवस्था
वर्तमान में राजगीर रेलवे स्टेशन से 20 ट्रेनों का परिचालन हो रहा है जिसमें 5 पैसेंजर ट्रेनें, 4 मेल एक्सप्रेस, 9 एक्सप्रेस और 2 सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन 15-20 मालगाड़ी ट्रेनें भी यहां से होकर गुजरती हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
