Samastipur

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में भू-अर्जन विभाग के कर्मी आपस में भिड़े

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को भू अर्जन विभाग के कर्मी आपस में भिड़ गए। एएसपी संजय पांडे मौके पर पहुंचे और कर्मियों को समझाकर शांत कराया। घटना के संबंध में भू-अर्जन विभाग के आदेश पाल मोहम्मद नईम ने कहा कि शनिवार को मेरी पत्नी बीमार थी, जिस कारण वह कार्यालय सोमवार को नहीं आएंगे। सोमवार को उन्होंने अपने आवास से ही आवेदन कार्यालय के बड़ा बाबू को भेजवा दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सोमवार को पत्नी को डॉक्टर से दिखाने के बाद मंगलवार को वह कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यालय के नाजिर मौके पर पहुंचे और उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। जब उन्होंने कहा कि सर आज आपका मूड क्यों गर्म है, इस पर भड़क उठे। मारपीट करने लगे।

 

आसपास बड़ी संख्या में कार्यालय के अन्य कर्मी भी जुट गए। इसी बीच मौके पर एएसपी संजय पांडे पहुंचे। उन्होंने कर्मियों को समझाकर अलग कराया।

 

कार्यालय का अंदरूनी मामला है

 

इस बाबत नजिर से बातचीत करने की कोशिश की गई तो वह सीधा टाल गये। एएसपी संजय पांडे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह कार्यालय का अंदरूनी मामला है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!