कटिहार के उद्यमी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘मोदी मखाना’ भेजा
पटना.कटिहार के चरखी ग्राम निवासी और नेशनल मखाना उद्योग के संस्थापक गुलफराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष उपहार स्वरूप मोदी मखाना भेजा है। गुलफराज ने बताया कि मोदी मखाना की शुरुआत 2020 में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ही की गई थी।
इसकी प्रेरणा उन्हें प्रधानमंत्री के स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान और मखाना के प्रति उनके विशेष लगाव से मिली। आज यह ब्रांड कटिहार के मखाना को न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी नई पहचान दिला रहा है।
कहा कि आधुनिक पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के जरिए कटिहार का मखाना अब ग्लोबल मार्केट में अपनी अलग पहचान बना रहा है। गुलफराज की फैक्ट्री में इस ब्रांड के तहत लगभग 50 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
