Samastipur

समस्तीपुर:महावीर मंदिर से कलश यात्रा:551 कन्याओं ने भाग लिया

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी के महावीर मंदिर दुर्गा स्थान से दुर्गा पूजा के अवसर पर सप्तमी को कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 551 कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए शांति नदी के सोरमार ढाला पहुंची। वहां से जल भरकर कन्याएं वापस मंदिर परिसर लौटीं, जहां यात्रा का समापन हुआ।

 

कलश यात्रा के बाद महाआरती का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता का पट खोला गया, जिसके बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

 

कलश यात्रा के दौरान चकमेहसी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। एसआई रामनाथ राय और एएसआई संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पूजा समिति के सदस्य राम बाबू महतो, छोटू प्रधान, उमा शंकर ठाकुर, जोगिंद्र महतो और चंदन कुमार सहित अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।बताया गया है कि चकमेहसी में यह दुर्गा पूजा पिछले लगभग 25 वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग और आस्था के साथ की जा रही है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, यहां सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!