Begusarai

दिनकर के गांव सिमरिया में लगेगा साहित्यकारों का मेला:जयंती पर होगा भव्य कार्यक्रम

बेगूसराय.राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती के अवसर पर 23 व 24 सितंबर को उनके पैतृक गांव सिमरिया में साहित्यकारों का मेला लगेगा। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित कई मंत्री, अधिकारी और देश भर से साहित्यकार सिमरिया आकर राष्ट्रकवि दिनकर को नमन करेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

117वीं दिनकर जयंती को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति के देखरेख में 13 दिवसीय दिनकर जयंती समारोह शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस विराट जयंती समारोह की शुरुआत शेखपुरा जिला के बरबीघा प्लस टू स्कूल से होगी। जहां दिनकर प्रधानाध्यापक की नौकरी करते थे।

 

इसके बाद 22 सितंबर तक मध्य स्कूल बीहट, मध्य विद्यालय बारो व सिमरिया के विभिन्न स्कूलों में दिनकर जयंती समारोह आयोजित की जाएगी। स्कूली कार्यक्रम के संयोजक रामनाथ सिंह ने बताया कि इस दौरान स्कूली बच्चे व जनपद के साहित्यकार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनकर के व्यक्तित्व और उनके साहित्य पर परिचर्चा होगी।

 

23 सितंबर के राजकीय कार्यक्रम

 

समिति के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि 23 सितंबर के राजकीय कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आगमन की पूरी संभावना है। राज्यपाल के अलावा बिहार के कई कैबिनेट मंत्री व जिले के कई विधायक और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। 24 सितंबर को साहित्यिक कार्यक्रम में देश के दिग्गज साहित्यकारों का सिमरिया आगमन होगा।

 

समिति के वरीय सदस्य राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अंबेडकर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्राध्यापक व प्रसिद्ध लेखक गोपाल जी प्रधान, दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय के हिन्दी के प्रोफेसर अपूर्वानंद झा, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेन्द्रगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ शंकर राय एवं जीडी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुंदन मुख्य वक्ता होंगे।

 

साहित्यिक कार्यक्रम में जिले और राज्य के नामचीन साहित्यकार शामिल होंगे। इस अवसर पर स्मारिका ‘सूर्य हूं मैं’ का विमोचन व विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा जिले के बुद्धिजीवियों और साहित्यकारों से सिमरिया आने व कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!