Samastipur

“किशनपुर स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का उद्घाटन

समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रेल का उद्घाटन किया। समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के किशनपुर स्टेशन पर गुरुवार से 13225/26 जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की शुरुआत हुई।इस मौके पर सभा आयोजित हुई। इसको संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से किशनपुर और आसपास के लोग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के किशनपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। इस ट्रेन का ठहराव यहां 2 मिनट के लिए दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ट्रेन के ठहराव से इस इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा। लोगों के लिए अब पटना जाना भी आसान होगा। अब इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए लोगों को समस्तीपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी । लोग किशनपुर में ही ट्रेन में सवार होकर पटना तक का सफर कर सकेंगे।

 

स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार

 

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार लगातार यात्रियों के हित में यात्री सुविधाओं का विस्तार कर रही है । स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, जिससे समस्तीपुर और मिथिलांचल के यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता , चेन्नई आदि जगहों पर जाना आसान हुआ है।

 

2 मिनट के लिए रुकेगी ट्रेन

 

यह ट्रेन 13225 जयनगर से दानापुर जाने के दौरान किशनपुर स्टेशन पर 11:15 पर आएगी और 11:17 पर समस्तीपुर के लिए चलेगी। इसी तरह 13226 दानापुर से जयनगर लौट के दौरान या ट्रेन किशनपुर स्टेशन पर 13:20 पर पहुंचेगी और 13:22 पर दरभंगा के लिए खुलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!