Samastipur

समस्तीपुर शहर में मिठाई दुकानों का निरीक्षण,सैंपल भेजे जाएंगे लैब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर | अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनज़र शहर की मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा को लेकर सोमवार को निरीक्षण अभियान चलाया गया। खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न दुकानों से मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए और साफ-सफाई की स्थिति की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों में उपलब्ध मिठाइयों की ताजगी, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कुछ दुकानों में साफ-सफाई को लेकर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता में कोई समझौता न करें, ताकि आमजन सुरक्षित एवं शुद्ध मिठाइयों का सेवन कर सकें।

 

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी यह जांच अभियान जारी रहेगा और मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखी गई, वहीं आमजन ने इसे एक सराहनीय पहल बताया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!