Samastipur

समस्तीपुर:नरहन कॉलेज में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

समस्तीपुर।विभूतिपुर . प्रखंड क्षेत्र स्थित डीबीकेएन कॉलेज नरहन में शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले छात्रों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया. यह आंदोलन कॉलेज में ही पीजी में नामांकन की मांग को लेकर किया जा रहा है. इस हड़ताल का नेतृत्व कॉलेज इकाई के सक्रिय सदस्य केशव झा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि नरहन कॉलेज में पीजी की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद नामांकन प्रक्रिया को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इससे स्थानीय छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने मांग की कि पीजी नामांकन की प्रक्रिया कॉलेज स्तर पर ही चलाई जाये ताकि छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा का लाभ मिल सके. मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष नीलकमल यादव, कॉलेज यूनिट अध्यक्ष प्रिंस कुमार, सुलेमान, राकेश कुमार, संजय कुमार, सुनीता कुमारी, अनीता कुमारी, रवीना कुमारी, नेहा कुमारी, सुधा कुमारी, अर्चना कुमारी, चंदा कुमारी, कोमल कुमारी, रूपेश कुमार, चंदन कुमार, मंतून कुमार, केशव कुमार, प्रियांशु कुमार, अमन कुमार आदि थे.

 

 

आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि जब तक यूनिवर्सिटी से प्रतिनिधिमंडल अनशन स्थल पर आकर उनकी बात नहीं सुनते तब तक यह भूख हड़ताल समाप्त नहीं होगा. कॉलेज प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय स्तर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इस संबंध मे पूछे जाने पर प्राचार्य डॉ आदित्यचन्द्र झा ने बताया कि छात्रों के आंदोलन की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गयी है. छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!