Patna

समस्तीपुर:आंगनबाड़ी केंद्र के फटे पर्दे में फंसकर बच्ची की मौत:लापरवाही का आरोप..

समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के कलौजर गांव में बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र के फटे हुए पुराने पर्दे में फंसकर एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची गांव के अखिलेश कुमार की 6 साल की बेटी लक्ष्मी कुमारी बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच को हराम मच गया मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जमकर बवाल मचाया। ‌

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बतलाया कि रोजाना की तरह लक्ष्मी गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 98 पर पढ़ाई करने के लिए गई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आंगनबाड़ी केंद्र के पुराने पर्दे में बच्ची की गर्दन फंस गया और उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे परिवार के लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

परिजन ने आंगनवाड़ी केंद्र कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया

 

बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर जुट गई और लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोगों का आरोप था कि आंगनबाड़ी केंद्र में बड़ी लापरवाही की गई है जिससे बच्चे की जान चली गई। बाद में लोगों की आक्रोश को देखते हुए सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर शव को जब्त किया। पंचनामा बनाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

 

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?

 

चकमहेसी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बतलाया कि आंगनबाड़ी केंद्र में गेट पर पुराना फटा हुआ पर्दा लगा हुआ था> खेलने के दौरान बच्ची का गर्दन उस पुराने पर्दे में फंस गया। गर्दन से पर्दा छुड़ाने की कोशिश में बच्ची का गला दब गया और सांस नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!