Samastipur

समस्तीपुर:मिड-डे-मील बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, झूलसे

समस्तीपुर।पूसा . प्रखंड के कुबौली राम पंचायत स्थित खैरा गांव के प्राथमिक विद्यालय की रसोई में शुक्रवार को मिड-डे-मील बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर खत्म होने और बदलने के दौरान गैस लीकेज से आग लग गई. इस घटना में दो रसोइया और विद्यालय के एचएम झुलस गये. ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से झुलसी खैरा गांव की रसोइया मो. गीता देवी को ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. इसके अलावा विद्यालय के एचएम नागेंद्र कुमार व एक अन्य रसोइया रानी देवी का इलाज ग्रामीण स्तर पर ही कराया जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रसोइया गीता देवी व रानी देवी स्कूल की रसोई में मिड-डे मिल बना रही थी. खाना बनाने के दौरान गैस खत्म हो गया. दोनों रसोइयों द्वारा एक अन्य भरे हुए सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने के दौरान अचानक गैस लीक होने लगा. रसोईया जब तक कुछ समझ पाती तब तक अचानक आग लग गई. आग पूरे रसोई घर में फैल गई.

 

 

घटना में रसोईया गीता देवी गंभीर तो रानी देवी आंशिक रूप से झुलस गई. आनन फानन में दौड़कर रसोइयों को बचाने और गैस का रेगुलेटर बंद करने पहुंचे विद्यालय के एचएम नागेंद्र कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गये. घटना के वक्त विद्यालय में करीब 200 छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे. वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. स्कूल के माध्यम से आवेदन मिलने पर समुचित कार्रवाई की जायेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!