Samastipur

समस्तीपुर:ताजपुर में 10 दिन से पानी की किल्लत: लोगों ने NH-28 किया जाम

समस्तीपुर जिले के ताजपुर नगर परिषद में जलापूर्ति बंद होने से स्थानीय लोगों ने गांधी चौक पर NH-28 को जाम कर दिया। वार्ड-27 के करीब 1000 लोग पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, जल मीनार पर लगे प्रीपेड मीटर का रिचार्ज नहीं होने से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति ठप है। वार्ड के सभी हैंडपंप भी खराब हैं। लोगों को नहाने, खाना बनाने और बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी हो रही है।वार्ड पार्षद और नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी से शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। अधिकारी पीएचडी विभाग का हवाला देकर जवाबदेही से बच रहे हैं।

 

भाकपा माले और राजद सहित कई दलों ने प्रदर्शन का समर्थन किया है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!