Dalsinghsarai

पीएम मोदी के माँ को गाली देने के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन,दलंसिहसराय में राहुल गाँधी,तेजस्वी यादव का पुतला जलाया

दलंसिहसराय।बीते दिनों दरभंगा में महागठबंधन की यात्रा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय माता को लेकर गाली-गलौज गाली- अभद्र टिप्पनी से नाराज नगर मंडल दलसिंहसराय सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकताओं के द्वारा महावीर चौक पर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता नग मंडल अध्यक्ष गीता साह ने किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता महावीर चौक पर पहुंचा कर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और राहुल गांधी का पुतला दहन किया.पुतला दहन के बाद वक्ताओ ने कहा कि राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जी को अभद्र भाषा से संबोधित कर रहे हैं यह न केवल राजनीतिक गरिमा पर हमला है बल्कि भारतीय लोकतंत्र के परंपराओं का अपमान है. वोट अधिकार यात्रा के नाम पर राहुल गांधी केवल अराजकता अपमान का प्रचार कर रहे हैं.

 

 

प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए राहुल गांधी के मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है यह बिलकुल गलत है.इसे लेकर राहुल गाँधी को माफ़ी माँगना चाहिए.मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शशिधर झा,सामंत चौधरी, ललन सिंह,मनोज सिंह,शंभु प्रसाद,अरविंद कुशवाहा,सतवंत चौधरी,अनिल सिंह,राजीव चौधरी,गौरी शंकर,चंदन झा,गौरी शंकर, मनीष वर्णवाल, श्याम कुमार लाल सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!