Begusarai

बेगूसराय में PM मोदी की मां के नाम पर मंदिर:कामा माई के मंदिर को दिया हीराबेन का नाम

बेगूसराय के सूजा गांव में PM नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन के नाम पर मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर में ‘कामा माई’ की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसका नाम ‘हीरा बेन मंदिर’ के नाम से जाना जाएगा।मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जल्द ही विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। गांव के लोग चाहते हैं कि इस मंदिर का उद्घाटन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान करें। लेकिन अब तक उद्घाटन की तिथि की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हीरा बेन मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी बेगूसराय सदर प्रखंड के सूजा गांव के लोगों ने ली है। गांव के लोगों ने ही चंदा इकट्ठा किया और गांव में बने दो मंजिला सामुदायिक भवन के ऊपर हीरा बेन मंदिर का निर्माण करा दिया। दरअसल, सूजा गांव में मुसहर समाज के लोगों की संख्या ज्यादा है। मुसहर समाज के लोग मां कामा माई की पूजा करते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि गांव में मां कामा माई का कोई मंदिर नहीं है, मंदिर के लिए जमीन भी नहीं मिल रही थी, इसलिए गांव में ही बन दो मंजिला सामुदायिक भवन के ऊपर कामा माई का मंदिर बनाने के निर्णय लिया गया।

 

 

अब जानिए, पीएम मोदी की मां के नाम पर क्यों रखा गया मंदिर का नाम

 

गांव के लोग बताते हैं कि बिहार के दरभंगा में ही अगस्त के आखिरी सप्ताह में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली में पीएम मोदी की मां के लिए अपशब्द कहे गए थे। बिहार की पूरे देश में बदनामी हुई थी, लोगों ने बिहार बंद भी किया था। चूंकि हम लोग भी बिहार के रहने वाले हैं, इसलिए हम लोगों ने इस मामले में प्रायश्चित करने के लिए गांव में बने कामा माई के मंदिर का नाम पीएम मोदी की मां हीरा बेन के नाम पर रखने का फैसला किया।

 

सूजा गांव के रहने वाले रवि ने बताया कि, ‘गांव में सामुदायिक भवन के ऊपर मां कामा देवी का मंदिर बनाया गया है। माता के लिए मंदिर बहुत जरूरी था। गांव को गोद लेने वाले सांसद को जब हम लोगों ने ये बात बताई तो उन्होंने सामुदायिक भवन के ऊपर ही कामा देवी की मंदिर बनाने की बात कही।

 

पिछले हफ्ते दरभंगा में जो कुछ हुआ, उससे हम लोग अपमानित महसूस कर रहे थे। एक महीने के बाद मंदिर का उद्घाटन कराना है। इसी बीच पूर्व सांसद राकेश सिन्हा ने मंदिर का नाम पीएम मोदी की मां हीराबेन के नाम पर रखने का सुझाव दिया, जिसे हम लोगों ने तत्काल मान लिया। अब मंदिर मां हीराबेन के नाम से जाना जाएगा। इससे देश में जीतने भी मां हैं, उन्हें इससे सम्मान मिला है।’ बन रहे मंदिर का नाम हीराबेन के नाम पर रखने का फैसला 24 घंटे के अंदर ही गांव के लोगों की सहमति से ले लिया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!