Vaishali

वैशाली में अवैध हथियार और 5 लाख कैश बरामद:एक गिरफ्तार 

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संयुक्त छापेमारी के दौरान अवैध हथियार और 5 लाख 2 हजार रुपए कैश बरामद किए हैं। इस मामले में धर्मदेव शर्मा का बेटा संतोष कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई 26 सितंबर, 2025 को सराय थाना पुलिस और पटना के एयरपोर्ट थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

छापेमारी का मुख्य उद्देश्य थाना कांड संख्या 229/25 के आरोपी शिवम कुमार को गिरफ्तार करना था, जो सराय थाना क्षेत्र के सिसौनी प्रबोधी गांव का निवासी है। छापेमारी के दौरान, शिवम कुमार के पिता संतोष कुमार शर्मा को कुछ सामान छिपाने का प्रयास करते देखा गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने उनके घर की तलाशी ली।

 

हथियार के साथ कैश बरामद

 

तलाशी के दौरान घर से एक पिस्टल, एक काले रंग का राइफल जैसा हथियार, एक देसी एयर गन जैसा हथियार और 5 लाख 2 हजार रुपए कैश बरामद हुए। बरामद सामान के संबंध में संतोष कुमार शर्मा कोई स्पष्ट जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

 

न्यायिक हिरासत में भेजा गया संतोष कुमार शर्मा

 

इस मामले में सराय थाना में कांड संख्या 251/25, दिनांक 27 सितंबर, 2025 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संतोष कुमार शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!