Patna

स्कूल में प्रेमिका के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास,मारपीट मामले में दोनों शिक्षक को जेल

पटना.पातेपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक द्वारा अपनी प्रेमिका को स्कूल में बुलाकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार दो शिक्षकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में महिला के आवेदन पर दो शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़ित महिला ने मामले को दबाने के आरोपी के परिजनों द्वारा दबाव बनाने का आरोप लगाई है। शिक्षकों की गिरफ्तारी के बाद कई रसुखदारों ने मामले को रफादफा करने का काफी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षक नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ निवासी युगेश्वर कुमार के पुत्र आलोक आनंद एवं एक अन्य शिक्षक बाजीतपुर गांव निवासी फुदन कुंवर के पुत्र बिपीन कुमार को जेल भेज दिया है।

 

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी के परिजना ने केस उठाने के लिए दबाव बना रहे है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी के परिजन कभी भी उसकी हत्या करवा सकते है। उसे बार-बार धमकी भी दिया गया है। पुलिस ने पीड़ता का बयान दर्ज कर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में कांड के आईओ मनोज कुमार ने बताया कि महिला के साथ मारपीट मामले में गिरफ्तार दो शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!