Patna

सोन नदी में अवैध खनन,सेमी ऑटोमेटिक राइफल-पिस्टल बरामद,अवैध खनन और रंगदारी मामले में 6 गिरफ्तार

पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के सोन तटीय क्षेत्र अमानबाद में पुलिस ने अवैध बालू खनन और रंगदारी वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में छोटू कुमार, सत्यम कुमार, बिटेश्वर कुमार, आकाश कुमार, रोहित कुमार और विकास कुमार शामिल हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ये सभी भोजपुर और पटना जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल और एक देसी पिस्टल बरामद की है। साथ ही 49 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। पुलिस टीम इस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। इधर छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश भी की थी लेकिन पुलिस ने हवाई फायरिंग करते हुए 6 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद इलाके में बालू का अवैध खनन और रंगदारी वसूली जाती है जिसके बाद पटना वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर कल शाम को पटना जिले के कई थानों के पुलिस टीम के साथ मिलकर छापेमारी की गई। जो कई पुलिसकर्मी सादे लिबास में नाव के जरिए सोन नदी के अमनाबाद इलाके में पहुंची।

 

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पहले दो अपराधी को गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर और भी अपराधी की गिरफ्तारी की गई। इसी दौरान पुलिस पर अपराधियों के द्वारा फायरिंग करने की कोशिश की गई, लेकिन जवाबी कार्रवाई में मनेर थानाध्यक्ष के द्वारा हवाई फायरिंग की गई और सरेंडर करने को कहा गया। इसके बाद बाकी अपराधियों ने सरेंडर किया और पुलिस ने मौके से एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल एक देशी पिस्तौल 49 जिंदा कारतूस बरामद किया गया ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!