खगड़िया में अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:तीन तस्कर धर दबोचे
पटना.खगड़िया पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में SP राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि पसराहा थाना क्षेत्र के बसुआ दियरा में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है।
पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मुंगेर के दो सगे भाई मो. सिरोज और मो. फिरोज के साथ मो. चांद शामिल हैं। तीनों पहले भी हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं।
मौके से 7 देसी कट्टे, एक अर्धनिर्मित हथियार बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर बलवीर यादव के खेत में छापेमारी की गई। मौके से 7 देसी कट्टे, एक अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा हथियार बनाने के उपकरण जैसे ड्रिल मशीन, भट्ठी और लोहे की रॉड भी मिली।पूछताछ में एक और आरोपी राजेश यादव का नाम सामने आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले में पसराहा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
खगड़िया में खेत की आड़ में चल रहा था कारखाना
SP राकेश कुमार ने बताया कि, जिले में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कुछ सफेदपोश लोगों की भी इस धंधे में संलिप्तता की जानकारी मिली है। उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोगरी डीएसपी रमेश कुमार भी मौजूद थे ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
