Patna

4 लाख के गहने-कैश लेकर शादी के 2 महीने बाद प्रेमी के साथ भागी महिला

पटना में शादी के 2 महीने बाद दुल्हन चांदनी (19) अपने ससुराल से प्रेमी संग फरार हो गई। दुल्हन के पति राजू कुमार (38) का आरोप है कि वो 4 लाख के गहने और कैश लेकर भागी है। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामला परसा बाजार थाना क्षेत्र का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राजू कुमार ने बताया कि ‘6 सितंबर की देर शाम पत्नी घर से निकली, लेकिन वो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 7 सितंबर को थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन 18 सितंबर तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।पति का कहना है कि ‘शादी के बाद भी पत्नी किसी लड़के से फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिए बात करती थी।’

 

बता दें कि राजू कुमार और चांदनी दोनों की दूसरी शादी थी।

 

 

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर रहती थी व्यस्त

 

राजू ने बताया कि, ‘पत्नी लगातार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी। एक दिन उसे किसी युवक से चैट करते देखा था। जिसके बाद उसे समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वो नहीं मानी।’दरअसल, राजू की पहली पत्नी साल 2018 में छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ भाग गई। फिर राजू के रिश्तेदार ने उसकी दूसरी शादी वैशाली की लड़की चांदनी कुमारी (19) से करवाई।

 

चंदनी का पहले हो चुका था तलाक

 

चांदनी कुमारी के भाई चंदन कुमार ने बताया कि, ‘चांदनी का अपने पहले पति से अक्सर विवाद होता था। बाद में चांदनी ने कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन दिया। कोर्ट से दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद राजू से उसकी दूसरी शादी कराई। लेकिन वहां से भी भाग गई है।

 

12 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं

 

पीड़ित पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत की, लेकिन 12 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई है। वहीं, परसा बाजार थाना की इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर किरण कुमारी ने कहा, ‘पति के दिए मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। इसके साथ ही तकनीकी जांच की जा रही है। हालांकि, अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!