Samastipur

समस्तीपुर में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत,नहीं हो सकी पहचान

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर स्टेशन के रेलवे प्लेटफार्म के नजदीक ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बारे में एसआई धर्मेंद्र कुमार का बताना है कि यह व्यक्ति देखने से विक्षिप्त था। पहले भी कई बार स्टेशन के आसपास देखा गया था। मामले में लोगों का बताना है कि स्टेशन परिसर के कुछ कर्मचारियों द्वारा इसे रेलवे ट्रैक से हटाकर रख दिया गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस बल के सहयोग से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है कि अंत्येष्टि से पूर्व इसका फोटोग्राफी कर पहचान के लिए रखते हुए पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा ताकि खोजबीन के बाद इसकी पहचान हो सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!