Patna

पटना दीघा से कंगन घाट तक डबल डेकर बस शुरू,किराया 100 रुपए लगेगा

पटना.जेपी गंगा पथ पर घा से कंगन घाट तक मंगलवार से डबल डेकर बस चलने लगी। पर्यटकों को बस से जेपी गंगापथ गोलंबर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, महेंद्रू घाट, गांधी घाट, लॉ कॉलेज घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर, कंगन घाट आदि जगहें दिखाई जाएंगी। बस में 40 सीटें हैं। 20 सीटें ऊपरी तल पर खुले में और 20 सीटें निचले वातानुकूलित तल पर हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बस का किराया प्रति व्यक्ति 100 रुपए प्रति ट्रिप (दीघा रोटरी से कंगन घाट एवं कंगन घाट से दीघा रोटरी) और 50 रुपए प्रति ट्रिप (कंगन घाट से दीघा रोटरी या दीघा रोटरी से कंगन घाट) लगेगा। इसमें एक फ्रीज और वॉशरूम की भी सुविधा है।

 

पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाई। पर्यटन विकास निगम के एमडी नंदकिशोर ने बताया कि जल्द ही इस बस पर जन्मदिन और अन्य विविध आयोजनों के लिए बुकिंग पैकेज की शुरुआत की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!