Dalsinghsarai

जेल से छूटा फिर विद्यापतिनगर में देसी कट्टा के साथ हुआ गिरफ़्तार,गया जेल

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाना के सिमरी गांव से पुलिस ने रविवार की रात देसी कट्टा के साथ एक को गिरफ़्तार कर लिया, पूछताछ के बाद उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक सलीम रजा ने थाना में कांड दर्ज कराते हुए कहा है कि मैं पुलिस बल के साथ रविवार की संध्या गस्ती में निकला था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सिमरी गांव में जेल से छूटा सुखदेव महतो का पुत्र बीरबल कुमार हथियार रखे हुए है।

 

 

पुलिस की गाड़ी को देखते हुए एक व्यक्ति उसके घर से भागा जिसे बलों के प्रयास से पकड़ लिया गया और उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम बीरबल कुमार पिता सुखदेव महतो ग्राम सिमरी थाना विद्यापतिनगर बताया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!