बिहार में नाबालिग स्टूडेंट से स्कूल के सीढ़ी घर में रेप;आरोपी गिरफ्तार
वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी आरोपी युवक गोलू(16) को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की शाम अपने छोटे भाई-बहन के साथ बच्ची दुकान से राशन का सामान लेने गई थी।
वापसी के दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर पड़ोसी नाबालिग युवक ने उसे पकड़ लिया। गोलू ने उसे उसका मुंह दबाकर उठा लिया। इसके बाद वह उसे पास के मिडिल स्कूल में ले गया। वहां सीढ़ी के नीचे उसके साथ रेप किया और बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया।इस बीच उसके भाई-बहन ने घर जाकर चचेरी दादी को घटना की जानकारी दी। परिजन जब स्कूल पहुंचे तो गोलू फरार था। वहीं सीढ़ी के नीचे लड़की बेहोश पड़ी थी। उसके कपड़ों में खून लगा था।
छोटी बेटी ने पिता को दी जानकारी
पीड़िता के पिता ने बताया कि मैं शाम साढ़े 7 बजे काम पर से घर लौटा। मेरे तीनों बच्चे चाची के पास बैठे थे, जब मैं घर के दरवाजे पर पहुंचा तो चाची मेरी बड़ी बेटी को बोलने लगी पापा को सब बताओं क्या हुआ है। लेकिन वह डरी-सहमी हुई थी।इतने में मेरी छोटी बेटी ने बताया कि दुकान से लौटते समय गोलू दीदी को उठाकर ले गया। वो जब घर लौटी तो उसके कपड़ों में खून लगा था। दादी ने फिर चेंज किया। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में पता लगते ही मैं बेटी को लेकर पहले सदर अस्पताल गया। उसके बाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।
पिता को पहले से लड़के पर था शक
पिता ने कहा कि मुझे उस लड़के पर पहले से ही शक था। लेकिन मैं डर के कारण कह नहीं पा रहा था कि कहीं उसके घर वाले मुझे ही झूठा करार न कर दे। उन्होंने कहा कि मैं नवरात्रि किया हूं झूठ नहीं बोलूंगा।घटना के बाद भगवानपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी और सदर एसडीपीओ 02 गोपाल मंडल ने घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद FSL की टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच के लिए सैंपल लिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस संबंध में सदर एसडीपीओ 02 गोपाल मंडल ने बताया कि बीते रात एक रेप की घटना सामने आई थी। घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही एफएसएल टीम घटनास्थल पहुंचकर मुआयना कर रही है। लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है। लड़की के पिता के बयान पर महिला थाना में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
