Samastipur

समस्तीपुर जिले के चार लाख 80 हजार पेंशनधारियों को मिली डीबीटी से राशि

समस्तीपुर.बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी छह पेंशन योजना के लाभुकों को 11 सौ की दर से माह-अगस्त की राशि भुगतान हेतु डीबीटी के माध्यम से अंतरण एवं उनके संदेश का लाइव प्रसारण जिला स्तर पर समाहरणालय सभा कक्ष में 267 पेंशनधारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सभी पेंशनधारियों, लाभुकों को पेंशन की बधाई दी गई। पेंशनधारियों को सभी 6 पेंशन योजना का लाभ मिला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उक्त योजना के तहत जिले के 4,80,569 पेंशनधारियों को 53,33,46,900 की राशि डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री से राशि का अंतरण किया गया। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा बिहार द्वारा जारी संदेश पत्र को पढ़ कर योजनाओं का अद्यतन जानकारी से अवगत कराया गया। उपस्थित पेंशनधारियों, लाभुकों को मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!