Samastipur

समस्तीपुर:बलाही व चारो गांव में लगी आग से छह घर जलकर राख,टुटा दुखो का पहाड़

समस्तीपुर।वारिसनगर : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार की दोपहर अचानक लगी आग से जहां छह घर जलकर राख हो गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं आधा दर्जन बकरियां सहित दो बाइक भी जल गये. घटनास्थल से प्राप्त सूचना के अनुसार चारो गांव में दिन के करीब ढाई बजे खाना बनाने के दौरान कैलाश राम के घर में लगी आग से कैलाश ले साथ-साथ रामबाबू राम, श्याम राम व दशरथ कुमार की घर सहित दो बाइक जलकर राख हो गये. साथ ही सात बकरियां भी इसमें झुलसकर मौत के मुंह में समा गई. वहीं बलाही गांव में दोपहर अचानक लगी आग में हरिलाल महतो व छोटू कुमार का घर जलकर राख हो गया.

 

 

 

इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का अनुमान लगाया गया है. हालांकि घटना की सूचना पर दोनों जगह दो अग्निशमन की गाड़ी आग बुझाने में मदद की. इधर, अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. तत्काल पीड़ित परिवार को प्लास्टिक प्रदान की गई है. स्थानीय स्तर पर भोजन की व्यवस्था की जा रही है. आगे आपदा विभाग आई तरफ से जल्द ही सहायता राशि प्रदान की जायेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!