Patna

ट्रेन से कटी 2 बहनों का शव पहुंचा घर:माता-पिता बेसुध; कहा- पूरा संसार ही खत्म हो गया

मुजफ्फरपुर के भगवानपुर ओवरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर दो बहनों की मौत हो गई। मृतक स्वाति और सुरुचि पटना के दानापुर से मुजफ्फरपुर के लिए निकली थीं।दोनों बैंक में पीओ थी और वहां जॉब करती थी। ट्रेन से उतरने के बाद रेलवे ट्रैक पार करते वक्त स्वाति का पैर ट्रैक में फंस गया। बड़ी बहन सुरुचि उसे बचाने की कोशिश कर रही थी, तभी दोनों ट्रेन की चपेट में आ गईं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही दानापुर के शांति टोला स्थित उनके घर में मातम छा गया। सोमवार शाम को जब दोनों बहनों के शव घर पहुंचे, तो पूरे इलाके के लोग जुट गए।टीचर पिता शंकर साह और मां सविता साह शव से लिपटकर रो पड़े। मां बार-बार कह रही थी कि उनका संसार खत्म हो गया। दोनों बहनें रविवार शाम वापस लौटने वाली थीं, लेकिन बारिश की वजह से सुबह निकली।

 

3 बहनें जीवित्पुत्रिका पर्व पर आई थी घर

 

स्वाति, सुरुचि और सुरभि तीनों बहनें जीवित्पुत्रिका पर्व पर अपने घर आई थीं। रविवार शाम को वापस जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं जा सकीं। सोमवार सुबह मंझली बहन सुरभि चार बजे नवादा के लिए निकली। पांच बजे स्वाति और सुरुचि घर से निकलीं। कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत की खबर आ गई।

 

नाना राम प्रवेश साह ने बताया कि दोनों बहने मुजफ्फरपुर में एक साथ रहती थी। स्वाति सबसे बड़ी थी वह केनरा बैंक में पीओ के पद पर थी। मंझली बहन सुरभी नवादा स्थित महाराष्ट्र बैंक में कार्यरत है। छोटी बहन सुरुचि साह एसबीआई में थी। वहीं बहनों में सबसे छोटा भाई शुभम भोपाल में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। 2024 के नवंबर में ही स्वाति की शादी बड़े धूमधाम से की गई थी।

 

भाई-पति का इंतजार, आज होगा अंतिम संस्कार

 

स्वाति के पति ने कॉल कर ही मायके में सूचना दी थी। मृतक बहनों के दादा ने बताया कि वह मूल रूप से नौतन टोला, बनकट छपरा के रहने वाले हैं। उनके बेटे शंकर साह दियारा में टीचर थे। उन्होंने तीनों बेटियों को एक जैसी शिक्षा दी। सभी पढ़ने में काफी अच्छी थी। भाई शुभम, स्वाति के पति दोनों यहां आने के लिए निकले हैं। उनके आने के बाद दोनों का दाह संस्कार किया जाएगा।

 

घटना की सूचना पर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग नाना राम प्रवेश साह और दादा इंद्र देव साह गमगीन नजरों से अपनी पोतियों को देख रहे थे।नवादा से पहुंची मंझली बहन सुरभि बहनों के शव को देखकर बेसुध हो गई। आसपास की महिलाएं उसे संभालती रही थी।

 

हादसे में बड़ी बहन का सिर और धड़ अलग हो गया था

 

ये घटना सोमवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर ओवरब्रिज के पास हुई थी। हादसे में बड़ी बहन का सिर कट गया था। दोनों बहनें पटना से ड्यूटी के लिए दानापुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी से आ रही थीं।ट्रेन से कटने के बाद बॉडी ट्रैक पर बिखर गई। सुरुचि शादीशुदा है। मधुबनी में शादी हुई थी। पति डिफेंस सर्विस में हैं। छोटी बहन अनमैरिड थी।सदर थाना के पुलिस अधिकारी राजीव कुमार ने बताया था कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में ट्रेन से उतरते समय हादसे की बात आ रही है। परिजन पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए हैं। छानबीन की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!