बछवाड़ा में नशे में धुत लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा:बताया यूपी का पता
बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम को एक अजीब मामला सामने आया। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर झमटिया ढाला स्थित बस स्टॉप पर एक युवती नशे में धुत मिली। वह अनाप-शनाप बोल रही थी और गालियां दे रही थी।
स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई गिरीश प्रसाद सिंह और उनकी टीम ने पहुंचकर युवती से पूछताछ की। युवती ने खुद को नौगढ़ की बताया। उसकी बोली से अनुमान लगाया गया कि वह बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के नौगढ़ की रहने वाली है।
बछवाड़ा थाने के थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार के अनुसार, युवती ने पूछताछ में अपना नाम रीता यादव बताया। वह यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के बाथी थाना क्षेत्र के निवासी उदयभान की बेटी होने की बात कह रही है। हालांकि वह बार-बार अपना नाम और पता बदल रही है।
पुलिस युवती द्वारा दिए गए पते की जांच कर रही है। उसके परिजनों को सूचित किया जाएगा। फिलहाल युवती को बछवाड़ा थाने में रखा गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
