Begusarai

बेगूसराय में निगरानी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को घूस लेते किया गिरफ्तार:पैक्स गोदाम..

बेगूसराय।निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बेगूसराय के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को 10 हजार रुपया घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग की टीम ने उसे जीरो माइल में एक होटल के पास से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पूछताछ चल रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया जा रहा है बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर के पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार सुमित अपने पैक्स भवन का गोदाम बनवाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन दिया था। आवेदन की स्वीकृति के लिए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद ने 25 हजार रुपए की डिमांड कर रहे थे।लेकिन पैक्स अध्यक्ष पैसा देने के लिए तैयार नहीं थे। अंत में 10 हजार में सौदा तय हुआ। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि 10 हजार रुपया दीजिएगा, तभी गोदाम बनाने के लिए आवेदन आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद पैक्स अध्यक्ष ने इसकी शिकायत 15 सितंबर को निगरानी विभाग पटना के कार्यालय में की थी।

 

निगरानी विभाग पटना के डीएसपी श्रीराम चौधरी ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने 15 सितंबर को शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद आज पैक्स अध्यक्ष और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के बीच पैसा का लेनदेन तय हुआ था।

 

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आज सिमरिया में आयोजित राज्यपाल के कार्यक्रम में ड्यूटी पर थे। वहां से लौटने के दौरान जीरो माइल में एक होटल के पास अधिकारी ने 10 हजार रुपया लेकर बैग में रखा। तभी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सभी नोट 500 के थे, फिलहाल सर्किट हाउस लाकर पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!