रोसड़ा में ट्रेनों के ठहराव की मांग:हजारों लोगों ने निकाला पैदल मार्च, बाजार बंद
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। स्थानीय युवाओं, व्यापारियों, बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों ने रोसड़ा बंद का आह्वान किया।
प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन स्थित गांधी चौक से मुख्य बाजार के टावर चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस मार्च में हजारों लोगों ने भाग लिया। मार्च के बाद लोग सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने महावीर चौक से टावर चौक तक धरना दिया।
स्थानीय व्यापारियों ने स्वेच्छा से इस विरोध को समर्थन दिया। उन्होंने अपनी दुकानें बंद रखीं। प्रदर्शन में युवा नेता व अधिवक्ता मिश्रा विश्व बारूद, अभय कुमार मिश्रा, आकाश गड़ा, अंकित आनंद, अंकित पटेल समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए। विनोद कुमार, दीपक कुमार, धनराज, दीपेश झा, डॉक्टर आर्यन और कृष्णा भी मौजूद रहे। मनीष कुमार, मुकेश कुमार, नितीश नायक, ओमप्रकाश, प्रशांत शर्मा, राहुल कुशवाहा, रशीद शेख, रवि कुमार और सागर कुमार सहित हजारों स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
