Samastipur

समस्तीपुर:सरायरंजन के खालिसपुर में करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम

समस्तीपुर.सरायरंजन : थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ पंचायत के वार्ड पांच में शनिवार की रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान खालिसपुर गांव निवासी शिवम् कुमार सिंह (23) के रूप में की गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि युवक अपनी मां को लेकर निकला था. इसी दौरान गांव में एक बिजली का ट्रांसफार्मर के निकट नंगा तार से सट गया. जिससे युवक की मौत हो गई. युवक के देर शाम नहीं आने पर मोबाइल से संपर्क किया गया तो फोन से बातचीत नहीं हो रही थी. जिसके बाद खोजबीन की गई तो युवक ट्रांसफार्मर के निकट अचेता अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया.

 

 

जब युवक का शरीर छूकर देखा गया तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है. युवक की मौत होने की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया. युवक की मौत से परिजनों एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. लोगों ने यह भी बताया कि मृत युवक के पिता फिलहाल जेल में हैं. माता नीलम देवी का रो-रोकर बुरा हाल देखा जा रहा है. मृतक युवक के घर पर पहुंचकर लोग संवेदना जता रहे हैं. संवेदना जताने वालों में शिव कुमार सिंह, मंतोष कुमार सिंह, मिलन सिंह, शंभू सिंह, बमभोला सिंह, सुधीर सिंह, मो. खुर्शीद, संजीव कुमार शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, संतोष कुमार राय, पंकज सिंह, राजीव सिंह, अरुण सिंह, शंकर कुमार सिंह, रामनारायण सिंह आदि शामिल हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!