Patna

मां की गोद में बेटी,ट्रक ने ऑटो को उड़ाया, मामा, भांजे-भांजी की मौत

पटना।सासाराम,रोहतास में सोमवार सुबह सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मामा और उसके भांजा-भांजी हैं।दरअसल, ऑटो चालक चितरंजन यादव (22), अपनी बहन सुनीता देवी (28), 10 साल की भांजी सोनाक्षी कुमारी और 8 साल के भांजे आयुष कुमार को लेकर उनके मायके जा रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सुबह करीब 8 बजे तिलौथू थाना क्षेत्र में रेड़िया गांव के पास ऑटो और ट्रक में टक्कर हुई। जिसमें चितरंजन यादव, सोनाक्षी कुमारी और आयुष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं बहन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद सोनाक्षी का शव उसकी मां की गोद में था, जबकि मामा चितरंजन का आधा शरीर लटक रहा था।

 

तिलौथू पेट्रोल पंप के पास रेडिया गांव के लिए चितरंजन ने ऑटो घुमाए इस दौरान ट्रक वाले ने सीधी टक्कर मारी। हादसे के वक्त ट्रक की स्पीड 80 से ज्यादा थी।

टक्कर के बाद ऑटो में फंसे शव

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो चला रहे चितरंजन का शव ड्राइविंग सीट से बाहर लटक गया था.वहीं बच्चे का शव पिछली सीट पर पड़ा था। बगल में बैठी बहन की बॉडी अकड़ गई थी। उसकी गोद में बेटी का शव था।

 

मेला देखने नानी गांव गए थे बच्चेः दादा

 

बच्चे के दादा ने बताया कि दोनों बच्चे दुर्गा पूजा का मेला देखने अपने नानी के घर जा रहे थे। मैंने उन्हें 2 हजार रुपए भी दिए थे।बच्चे बोल रहे थे कि मामा गांव जा रहे हैं वहां पर दशहरा मेँ मिठाई खरीद कर खाएंगे। क्या पता था ऐसा कुछ हो जाएगा।हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों के दादा बेसुध हो जा रहे हैं।

 

पुलिस ने गाड़ियों को किया जब्त

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही तिलौथू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!