दलसिंहसराय:राजकीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को किया गया सम्मानित
दलसिंहसराय,स्थानीय कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानुराग झा के विद्यालय पहुचने पर वरीय शिक्षक संतोष पाठक,सभी सहयोगियों,बाल संसद एवं मीना मंच द्वारा बुके देकर सम्मानित किया. कहा कि राजकीय पुरस्कार मिलना हमारे विद्यालय के लिये गर्व की बात है.
उधर प्रखंड संसाधन केन्द्र दलसिंहसराय में तीन दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार से 2024 से सम्मानित कुमारी विभा एवं 2025 से सम्मानित रामानुराग झा को पाग चादर व माला से सम्मानित किया.
उन्होंने कहा यह पुरस्कार हमारे लिए व दलसिंहसराय के लिये गर्व की बात है.इस अवसर पर लेखापाल चंदन श्रीवास्तव,डेटा एंट्री आपरेटर अजय कुमार चौधरी,शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह,तेज बहादुर सिंह, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार झा,राकेश कुमार व अन्य उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
