दलसिंहसराय:अनियमितता की शिकायत पर पोखर सौंदर्यकरण कार्य का अभियंता ने किया निरिक्षण,निर्माण कार्य पर रोक
दलसिंहसराय नगर परिषद स्थित रामपुर जलालपुर चक देवी पोखर के सीढ़ी निर्माण तथा सौंदर्यकरण कार्य लागत राशि एक करोड़ 54 लाख में हो रही कार्य में अनियमितता को लेकर नप के नप के उपसभापति सुजाता चौधरी द्वारा उच्च पदाधिकारी को पत्र लिखकर कार्य के निर्माण में खराब सामग्री एंव ठीकेदारो द्वारा जैसे तैसे दीवार जोड़ने,पीलर थोड़ा सा ही गढ्ढा खोद कर डालने सहित कई चीजो की शिकायत की गई थी.
जिसे लेकर समस्तीपुर कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद तथा सहायक अभियंता समस्तीपुर के द्वारा देर शाम पोखर निर्माण स्थल का निरिक्षण किया गया. जिसमें ग्रामीणों के द्वारा सही सामग्री का उपयोग नहीं करने, दीवार कम मसाला से जोड़ने के कारण ढह जाने, चरदिवारी व सीधी निर्माण में पीलर कि गहराई कम रहने सहित कई प्रकार कि कमियाँ उन्हें दिखाया. अधिकारियों ने तत्काल काम पर रोक लगाने एंव संबंधित ठीकेदार व नप के अधिकारी को कामो में लापरवाही नहीं बरतने एंव जाँच के बाद गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आदेश दिया है.मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार,कनिय अभियंता विकास सारथी सहित कई ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
बताते चले कि बीते 9 जून को नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने नप क्षेत्र के रामपुर जलालपुर में नगर परिषद द्वारा 9 करोड़ की लागत से पांच पोखरों के सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास किया गया था जिसमें दैता पोखर वार्ड-22, खैरवन पोखर वार्ड-22, चकदेवी पोखर वार्ड-18, पठान टोला पोखर वार्ड-17, थाना पोखर वार्ड-12 के उड़ाही, सौन्दर्यीकरण, पक्का सीढ़ी निर्माण, पाथ-वे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था.शिलान्यास के उपरांत काम शुरू हुआ परन्तु काम गुणवत्ता पूर्वक नहीं होने से शहरवासीयों में आक्रोश है और इसकी जाँच की मांग उन्होंने पदाधिकारियो से किया है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
