दलसिंहसराय:राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 2024 उत्तीर्ण छात्रों को किया गया सम्मानित
दलसिंहसराय,स्थानीय कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय दलसिंहसराय में मेधा छात्रवृति परीक्षा 2024 उत्तीर्ण दो छात्रों अभिनव कुमार एवं सुयश आनंद को विद्यालय में रिजल्ट कार्ड देकर प्रधानाध्यपक रामानुराग झा के द्वारा मिठाई खिलाकर एवं वरीय शिक्षक संतोष पाठक के द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया.प्रखंड के कुल चार बच्चों में दो कुसुमवती विद्यालय के हैं।
इस अवसर पर चेतना सत्र में सभी बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि वर्ग आठ के बच्चे मेधा छात्रवृति परीक्षा 2025 के लिये फॉर्म भरने की तिथि 10 अक्टूबर तक घोषित हो गयी है,फॉर्म भरने वाले बच्चों को प्रतिदिन पूर्व की भांति 3 बजे के बाद तैयारी करवाई जाएगी।
इन दोनों बच्चे से आप सभी उपस्थित बच्चे को प्रेरणा लेना है और खूब तैयारी करनी है.इस अवसर पर शिक्षक संतोष पाठक, राहुल कुमार, सुजाता कुमारी, मागधी कुमारी, स्मिता कुमारी, रज़िया कहकशां सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
