दलसिंहसराय:नाबालिग छात्र ने अंचल कार्यालय के पास खाया जहरीला पदार्थ,गंभीर हालत में रेफर
दलसिंहसराय,शहर स्थित एक नामचीन निजी स्कूल में छुट्टी होने के बाद शनिवार को एक छात्र ने अंचल कार्यालय के पास जहरीला पदार्थ खा लिया.उसने यह क्यों किया किसी को पता नहीं.हालांकि उसकी इस हरकत को किसी ने देख लिया तथा हल्ला करने पर परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ छात्र के पास लग गई।
छात्र के मुंह से सल्फास की गंध आता देख लोगों ने उससे नाम,पता आदि जानने का प्रयास किया. लेकिन उसने चुप्पी साध ली थी.जानकारी मिलने पर आनन-फानन में पहुंचे स्कूल कर्मी उक्त छात्र को बाइक पर बैठा इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल ले गये.जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद
उजियारपुर जनकरपुर के छात्र को गंभीर हालत में रेफर कर दिया।