दलसिंहसराय:पांड में कंटेनर की चपेट मे आने से डाटा आपरेटर की हुई दर्दनाक मौत
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एस एच 88 पर गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है.घटना थाना क्षेत्र के पांड पंचायत के नगरा चौक इलाके का है.मृतक की पहचान वैशाली जिला के अरनिया गाँव के रहने वाले रामानंद राय के बेटे संतोष कुमार (30 ) के रूप में की गई है.
घटना के संबंध में मृतक के भाई अविनाश कुमार ने बताया कि रोज उसका भाई अपनी बाईक से डयूटी करने दलसिंहसराय पशु अस्पताल आते थे. आज भी भाई ड्यूटी खत्म कर पशु चिकित्सा अस्पताल से बाइक से घर अरनिया वैशाली के लिए निकला था.तभी तेज रफतार मे विपरीत दिशा से आ रही कंटेनर की चपेट मे आ गया.जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई.वही कंटेनर चालक मौके पर गाड़ी को छोड़ फरार हो गया.
घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.थाना अध्यक्ष मो इरसाद आलम ने बताया कि पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदरअस्पताल भेज दिया गया है.आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.अज्ञात गाड़ी की पहचान में पुलिस जुट गई है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
