दलसिंहसराय:बाइक की ठोकर से जनकपुर में साईकिल सवार वृद्ध की हुई मौत
दलसिंहसराय,अनुमंडल क्षेत्र के जनकपुर चौर एन एच 28 के थोड़ा आगे बाईक के धक्के से एक साईकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई.मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड दो निवासी स्व. महावीर ठाकुर के पुत्र जगदीश ठाकुर(65) के रूप में हुई है.
जगदीश ठाकुर दलसिंहसराय के बाजार समिति स्थित सैलून बंद कर के अपने घर साईकिल से जनकपुर लौट रहे थे.जब उनकी साईकिल को एक बाइक चालक ने धक्का मार दिया.
जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगो की मदद से तत्काल उन्हें इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल ले लाया गया.जहाँ डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वही ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मौके पर पहुँच कर बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
स्थानीय लोग और परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं.
जगदीश ठाकुर को जनकपुर में उनके सौम्य स्वभाव और हजामत के काम के लिए जाना जाता था.पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मानते हुए आगे आवश्यक कार्रवाई कर रही है. जगदीश ठाकुर की असमय मृत्यु से परिवार और समुदाय में शोक छाया हुआ है. वही एक बाईक सवार का आदमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.वही सुचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस कागजी करवाई में जुटी थी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
