Patna

CSP संचालक की हत्या,3 सेकेंड में पांच गोलियां दागी,मचा बवाल

Bihar News:पटना. बिहार में सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के नीमबाड़ी चौक पर सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. बाइक से पहुंचे बदमाशों ने सीएसपी संचालक श्रवण यादव पर लगातार पांच गोलियां दाग दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजन उसे आनन-फानन शहर के एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पिछले 6 महीने से चला रहा था CSP

मृतक श्रवण यादव बासुकी गांव का रहने वाला था. वह पिछले 6 महीनों से बैंक ऑफ इंडिया का CSP चला रहा था. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि दुकान पर बैठे श्रवण से एक अपराधी ने 10 हजार रुपये के लिए सवाल किया. श्रवण ने जैसे ही पैसे होने की बात कही, उसी वक्त अपराधियों ने गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए.

 

CCTV में कैद हुई घटना

पुलिस को हाथ लगे CCTV फुटेज में वारदात साफ दिखाई दी. फुटेज में तीन अपराधी नजर आ रहे हैं एक बाइक पर और दो दुकान के अंदर जाते हुए. केवल तीन सेकेंड के भीतर श्रवण को पांच गोलियां मारी गईं. गोलीबारी के बाद सभी अपराधी बाइक से घटनास्थल से भाग निकले. हालांकि परिजन का दावा है कि मौके पर दो ही अपराधी थे.घटना के बाद गुस्साए लोगों ने नीमबाड़ी चौक को जाम कर दिया और अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. मौके पर पहुंचे एसपी अमित रंजन ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया. आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया.

 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

श्रवण यादव अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं. परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अपराधी नकदी लूट पाए या नहीं. पुलिस जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!