Samastipur

“समस्तीपुर:रविओम रौशन सीएचओ पद पर हुए चयनित, दिया बधाई

समस्तीपुर:विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के वाजिदपुर बम्बैया निवासी शिक्षक गिरीश कुमार ठाकुर व जीएनएम संगीता कुमारी के पुत्र रविओम रौशन बिहार स्वास्थ्य समिति द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र सहित पूरे प्रखंड का नाम रौशन किया है। रविओम रौशन पहले प्रयास में 899वां रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों को दिया है। बता दें कि रविओम रौशन एक निजी कोचिंग सेंटर का संचालक भी रह चुके हैं। रविओम रौशन की सफलता पर लोग बधाई दे रहे हैं.

समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रविओम रौशन इनसे पहले एक निजी संस्थान ॐ गुरुकुल साईंस कोचिंग सेंटर वाजिदपुर बम्बैया विभूतिपुर (समस्तीपुर) के संचालक और अच्छे शिक्षक रह चुके हैं। इनके पढाए गये बच्चे जिला टॉपर भी रह चुके हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!