Patna

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना:26 को 75 लाख महिलाओं के खाते में जायेंगे 10-10 हजार रुपये

पटना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त बैंक खाते में भेजने की घोषणा शनिवार को कर दी गयी. 26 सितंबर को इस योजना के तहत दस-दस हजार रुपये महिलाओं के बैंक खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे. इसे लेकर पटना मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रधानमंत्री लगभग 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 7,500 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे. जिला, प्रखंड से लेकर संकुल स्तर तक इस दिन राशि भेजे जाने का उत्सव मनाया जायेगा. राज्य मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा. जिला से लेकर पंचायत इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने राज्य के सभी डीएम को इस संबंध में पत्र जारी किया है. सभी 38 जिला मुख्यालयों में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें जन प्रतिनिधि के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की एक हजार महिलाएं भाग लेंगी. सभी 534 प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें एसएचजी से जुड़ीं 500 महिलाएं भाग लेंगी. राज्य के 70 हजार ग्राम संगठनों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा. इसमें हर ग्राम संगठन से जुड़ी 100 महिलाएं मौजूद रहेंगी. जीविका के सभी 1680 संकुल स्तरीय संघों पर भी कार्यक्रम होगा.

 

 

पहली किस्त की राशि खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई या छोटे उद्यम शुरू करने के लिए दी जा रही है. एक करोड़ 5 लाख दीदियों ने किया आवेदन अब तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक जीविका दीदियों ने योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया है. एक लाख 40 हजार महिलाओं ने समूह से जुड़ने के लिए आवेदन किया है. अब तक शहरी इलाकों में कार्यरत चार लाख 66 हजार जीविका दीदियों ने आवेदन किया है. इसके साथ ही जीविका के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ने के लिए चार लाख 4 हजार से ज्यादा शहरी महिलाओं ने भी आवेदन किया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!