नवरात्रि की शुभ तिथि देखे,10 दिवसीय महापर्व शारदीय नवरात्र शुरू
समस्तीपुर/दरभंगा मां आदि शक्ति की आराधना का 10 दिवसीय महापर्व शारदीय नवरात्र इस बार दस दिनों का होगा। पूजा ग्यारहवें दिन मां के विसर्जन के साथ पूर्ण होगी। मां बगलामुखी पीठ परिषद के संस्थापक एवं ज्योतिष मर्मज्ञ पं. महेश मोहन झा ने बताया कि 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा का श्रीगणेश होगा। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर सोमवार को सिद्धि योग के साथ उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र एवं दिन के 11 बजकर 35 मिनट के बाद हस्त नक्षत्र में कलश स्थापन होगा। इसलिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5.58 बजे से सुबह 7.28 बजे तक एवं दिन में 9 बजे से दिन के शाम 4.18 बजे तक है। उन्होंने कहा कि इस बार चतुर्थी तिथि की वृद्धि है। चतुर्थी तिथि के दो दिन पड़ने के कारण इस बार नवरात्र दस दिनों का होगा।
मां दुर्गा आगमन एवं प्रस्थान दोनों शुभ उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का आगमन गज पर हो रहा है। अतः अतिवृष्टि व जलमय संभव है। मां दुर्गा का प्रस्थान शुक्रवार को हो रहा है। देवी का गमन मनुष्य के कंधे पर होगा जो शुभ है। यानि इस बार मां दुर्गा का आगमन एवं प्रस्थान दोनों शुभ है। .प्रथम दिवस: मां शैलपुत्री, शक्ति का पहला अनुभव। .द्वितीय दिवस: मां ब्रह्मचारिणी, मन की शांति। .तृतीय दिवस: मां चंद्रघंटा, रिश्तों में मिठास। .चतुर्थ दिवस: मां कुष्मांडा, घर में बरकत। .पंचम दिवस: मां स्कंदमाता, संतान सुख। .षष्ठ दिवस : मां कात्यायनी, विवाह सुख, डर का नाश ।
सप्तम दिवस : मां कालरात्रि, स्वास्थ्य लाभ, तंत्र सिद्धि। .अष्टम दिवस : मां महागौरी,धन-लाभ। .नवम दिवस : मां सिद्धिदात्री, मनोकामना एवं सिद्धि। .प्रथम : घी .द्वितीय : मिश्री .तृतीय : खीर .चतुर्थ : मालपुआ .पंचम : केला .षष्ठ : शहद .सप्तम : गुड़ .अष्टम : नारियल .नवम : तिल 22 सितंबर : कलश स्थापन 23 सितंबर : द्वितीया तिथि 24 सितंबर : तृतीया तिथि 25, 26 सितंबर : चतुर्थी तिथि 27 सितंबर : पंचमी तिथि 28 सितंबर : षष्ठी तिथि, बेलनौती 29 सितंबर : सप्तमी, पत्रिका प्रवेश महारात्रि निशा पूजा 30 सितंबर : महाष्टमी व्रत 01 अक्टूबर : महानवमी 02 अक्टूबर : विजयादशमी
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
