dharamPatna

शारदीय नवरात्र:आज नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की होगी पूजा:9 साल बाद इस बार 10 दिनों का शारदीय नवरात्र

पटना.।आज शारदीय नवरात्र का पहला दिन है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी। आमतौर पर नवरात्र 9 दिन का होता है, लेकिन इस बार ये त्योहार 10 दिनों का होगा, क्योंकि इस बार नवरात्रि की चतुर्थी तिथि दो दिन रहेगी। इससे पहले 2016 में भी नवरात्रि 10 दिनों की थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आचार्य राकेश झा ने बताया, ‘शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही मां शैलपुत्री की पूजा होती है। नवरात्र के दौरान चतुर्थ तिथि दो दिन होने से कुष्मांडा माता की पूजा दो दिन होगी। महाष्टमी 30 सितंबर और नवमी का व्रत-पूजन 1 अक्टूबर बुधवार को होगा।’सूर्यसिद्धांतीय जयादित्य पंचांग के अनुसार, इस बार मां दुर्गा हाथी पर आ रही हैं। ऐसा माना जाता है कि हाथी पर सवार होकर आना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और सब कुछ अच्छा होता है। इसलिए इस बार के नवरात्र और भी खास हैं.इस मौके पर बिहार के सभी दुर्गा मंदिर और शक्तिपीठ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

 

 

नवरात्र में देवी की उपासना कल्याणकारी

 

ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने बताया, ‘नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु अपने घर, मंदिर और पूजा पंडालों में घट स्थापना के बाद दुर्गा सप्तशती, रामचरितमानस, सुंदरकांड, रामरक्षा स्त्रोत्र, दुर्गा सहस्त्र नाम, अर्गला, कवच, कील, सिद्ध कुंजिका स्त्रोत्र आदि का पाठ आरंभ करेंगे।’

 

‘शारदीय नवरात्र के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री की पूजा-उपासना करने से श्रद्धालु के जीवन का उद्धार, शक्ति की प्राप्ति होती है।’देवी भागवत पुराण के अनुसार देवी मां को हाथी पर आगमन शुभ, समृद्धि, आर्थिक उन्नति और विकास लाने वाला माना गया है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!