Begusarai

सड़क हादसे में लकड़ी मिस्त्री की मौत:बेगूसराय में साइकिल से लौट रहा था

बेगूसराय में रात करीब 9:00 बजे सड़क हादसे एक लकड़ी मिस्त्री की मौत हो गई। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बाईपास रोड की है। मृतक की पहचान क्षेत्र के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार के रहने वाले नरेश पासवान (45) के रूप में हुई है।पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा कि नरेश पासवान साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने ठोकर मार दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

 

सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राधे टिंबर के मालिक राधे श्याम साह को इसकी जानकारी दी। राधे साह मौके पर पहुंचे और परिजन को सूचना देते हुए लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया है

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!