Patna

देवर रात में रूम में आया, प्राइवेट पार्ट टच किया’: परिवार से कहा तो बोले,देवर-भाभी के रिश्ते में चलता है

पटना।मैं अपने 3 बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 2 बजे देवर रूम में घुसा और मेरे कपड़ों के अंदर हाथ डालने लगा। वो मेरे प्राइवेट पार्ट को भी छूने लगा। घटना के बाद मैंने महिला थाने में केस दर्ज कराया, लेकिन 1 साल बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।’ये बयान है पटना में मंगलवार को महिला आयोग पहुंची 36 साल की विधवा महिला की। महिला ने बताया कि, ‘मेरे पति की मौत 2023 में हुई थी, तब से मैं अकेली रहती हूं। मेरे 3 बच्चे हैं, जिसमें 2 लड़के और एक लड़की है।आरोपी मेरे पड़ोस में रहता है। उसका नाम गोलू कुमार है। रिश्ते में वो मेरे दादी सास की बहन का पोता यानी कि मेरा देवर लगता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उस रात देवर के छूते ही मैं चिल्ला पड़ी। आसपास और परिवार के लोग जुट गए। मैंने उन्हें पूरी घटना बताई तो वो मुझे ही समझाने लगे कि यह देवर-भाभी का हंसी-मजाक का रिश्ता है, इसलिए इस बात को जाने दूं। मैं घर में अपने बच्चों के साथ अकेले रहती हूं, इसलिए मैंने भी कॉम्प्रोमाइज कर लिया।कुछ दिन बाद देवर फिर मेरे रूम में आया और वही हरकत की। तीसरी बार जब यह घटना हुई, तो मैंने अपनी मम्मी को बताया। उन्होंने मुझे कहा कि तुम्हें पुलिस में शिकायत करनी चाहिए। इसके बाद मैं हिम्मत जुटकर महिला थाने गई और केस दर्ज कराया।’

 

मेरी बेटी की पैंट खोलकर फोटो खींची

 

‘एक हफ्ते पहले मेरी 7 साल की बेटी के साथ भी ऐसी ही हुआ। मेरे छोटे बेटे की तबीयत खराब थी। मैं उसे डॉक्टर के पास ले गई थी। बेटी घर में अकेली थी। मेरा घर करकट का है और छत नीचे है, इसलिए पड़ोस की चाची मेरे घर में तुलसी के पेड़ में जल चढ़ाने आई थीं.मेरे घर में रह रहे किराएदार ने मेरी बेटी को टॉफी देने के बहाने बुलाया और प्राइवेट पार्ट को टच किया। मेरी बेटी छोटी है, उसे समझ में नहीं आया, लेकिन उसने विरोध किया और वहां से चली गई।बच्ची को स्कूल जाना था, इसलिए वो नहाने के लिए कपड़े लेने गई। किराएदार ने बेटी का पीछा किया और पीछे से उसका पैंट खोलकर प्राइवेट पार्ट की तस्वीर मोबाइल से खींच ली।

 

जब चाची ने यह देखा, तो वो चिल्लाई। मेरे घर आने पर उन्होंने सारी बात बताई। जब मैंने अपनी बेटी से पूछा, तो उसने कहा कि अंकल ने मुझे धमकी दी है कि अगर मैं अपनी मम्मी को कुछ बताऊंगी, तो वह मुझे छत से फेंक देंगे.इस घटना के बाद किराएदार फरार है और उसके परिवार को मैंने घर छोड़कर जाने के लिए बोल दिया था। मैंने अपना केस इस साल अगस्त के महीने में थाने में दर्ज किया है। उसमें कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है, तो मैं अपनी बेटी का केस दर्ज करके उसका मजाक नहीं बनवाना चाहती हूं।’

 

20 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

 

केस की सुनवाई करने वाली महिला आयोग की सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा ने कहा, पीड़िता ने अपना मामला महिला थाने में दर्ज करवाया है। DM को भी लेटर लिखा है, लेकिन अभी तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। हमने महिला की बात सुनी है। अधिकारियों को फिर लेटर लिख रहे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!