Samastipur

BREAKING:आलू-प्याज कारोबारी से 3.20 लाख की लूट,समस्तीपुर में हथियार के बल पर लुटा

BREAKING।समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास रविवार देर रात बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे आलू प्याज के एक कारोबारी से हथियार के बल पर 3.20 लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बाद में हल्ला होने पर जब तक आसपास के लोग जुटे, बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से पीड़ित कारोबारी को उपचार के लिए हसनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

 

पीड़ित आलू प्याज कारोबारी रूपेश कुमार ने कहा कि मेरा ट्रक आलू प्याज लेकर आने वाला था, जिस कारण मैंने पैसा जमा कर रखा था। रात करीब 10.30 बजे गद्दी बंद करने के बाद हसनपुर बाजार से घर वापस लौट रहा था।

 

इसी दौरान 5 बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और रुपया से भरा हुआ बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश बिथान रोड की ओर फरार हो गए।रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि हसनपुर थाना क्षेत्र में आलू-प्याज कारोबारी से लूट की बात सामने आ रही है। स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया। पीड़ित का बयान लिया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!