Patna

Samastipur:कालेज में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग,आएनएआर कालेज में अफरातफरी

Samastipur News:समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ला स्थित आएनएआर कालेज परिसर में बुधवार की दोपहर बाइक से आये असामाजिक प्रवृति के युवाओं ने हवाई फायरिंग की. हथियार लहराते हुए तेजी से भाग निकले.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके बाद कॉलेज कैंपस और आसपास दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया. सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ. पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.

 

 

जानकारी के अनुसार बुधवार को आरएनएआर कालेज में स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा चल रही थी. इस दौरान दोपहर तीन चार बाइक पर सवार कुछ युवक कैंपस में घुस गये और हवाई फायरिंग करते हुए तेजी से बाइक चलाकर भाग निकले. इस संबंध में कालेज के प्रधानाचार्य प्रो डा. दिलीप कुमार ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है. थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपितों को चिन्हित कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!