गरीब रथ ट्रेन से भटकी लड़की को समस्तीपुर स्टेशन पर किया रेस्क्यू
समस्तीपुर.रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से एक 12 वर्षीया नाबालिग लड़की को गाड़ी संख्या 12435 गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच संख्या जी-11 से सकुशल रेस्क्यू किया गया। लड़की दरभंगा जिले की निवासी बताई गई है, जो पारिवारिक नाराजगी के कारण सकरी स्टेशन से ट्रेन में चढ़ गई थी।
रेल अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात टीटीई को कोच में एक अकेली बच्ची संदिग्ध अवस्था में मिली। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस बल को दी।
सूचना पाकर उप निरीक्षक पीके चौधरी एवं महिला आरक्षी सुमन मौके पर पहुंचे और लड़की को समुचित प्रक्रिया के तहत समस्तीपुर पोस्ट पर लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह नाराज होकर घर से निकल गई थी और उसे यह भी नहीं मालूम था कि उसे कहां जाना है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
