Begusarai

अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बरौनी से राजकोट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

बेगूसराय।बरौनी।आगामी पर्व-त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में दीपावली एवं छठ के अवसर पर बरौनी से और स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दीपावली एवं छठ के अवसर पर बरौनी से राजकोट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गाड़ी संख्या 09569/09570 राजकोट-बरौनी-राजकोट स्पेशल हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, सूबेदारगंज, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टुंडला, जयपुर, अजमेर के रास्ते बरौनी और राजकोट के मध्य चलाई जाएगी। इस स्पेशल का परिचालन राजकोट से 02 अक्टूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को तथा बरौनी से 04 अक्टूबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा। गाड़ी संख्या 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल राजकोट से गुरूवार को 17.00 बजे खुलकर शुक्रवार को 22.20 बजे डीडीयू, शनिवार को 01.10 बजे पाटलिपुत्र, 02.00 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते 05.00 बजे बरौनी पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल बरौनी से शनिवार को 14.40 बजे खुलकर 16.15 बजे हाजीपुर, 17.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 21.20 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को 04.40 बजे राजकोट पहुंचेगी ।

 

इसके अलावा बरौनी के रास्ते गाड़ी संख्या 08869/08870 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं.-जयनगर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं. स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वही ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया के रास्ते जयनगर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं के मध्य चलाई जाएगी। इस स्पेशल का परिचालन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं. से 16 अक्टूबर 2025 से 06 नवंबर 2025 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को तथा जयनगर से 19 अक्टूबर 2025 से 09 नवंबर 2025 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को किया जायेगा।

 

 

गाड़ी संख्या 08869 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं.-जयनगर स्पेशल नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं. से गुरूवार को 11.00 बजे खुलकर शुक्रवार को 09.50 बजे धनबाद, 14.25 बजे झाझा, 14.48 बजे किउल, 17.00 बजे बरौनी, 18.25 बजे समस्तीपुर, 19.55 बजे दरभंगा एवं 20.40 बजे मधुबनी सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते शुक्रवार को 22.30 बजे जयनगर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 08870 जयनगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं. स्पेशल जयनगर से शनिवार को 00.30 बजे खुलकर 03.00 बजे दरभंगा, 04.30 बजे समस्तीपुर, 06.20 बजे बरौनी एवं 15.00 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए रविवार को 14.00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं. पहुंचेगी ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!